कंपनियां

IOC: इडियन ऑयल ने 148 करोड़ रुपये में मर्केटर पेट्रोलियम का किया अधिग्रहण

IOC ने बताया कि मर्केटर पेट्रोलियम लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए IOC की समाधान योजना को NCLT ने मंजूरी दे दी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 05, 2023 | 4:38 PM IST

पब्लिक सेक्टर की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने दिवाला कार्यवाही में लगभग 148 करोड़ रुपये में मर्केटर पेट्रोलियम का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

IOC ने बताया कि मर्केटर पेट्रोलियम लिमिटेड (MPL) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए IOC की समाधान योजना को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की मुंबई पीठ ने मंजूरी दे दी है।

MPL के पास गुजरात की खंभात की खाड़ी में स्थलीय तेल और गैस खोज ब्लॉक है। ब्लॉक CB-ONN-2005/9 को कंपनी ने 2008 में 7वीं NELP (नेल्प) बोली में जीता था। इसमें 4.55 करोड़ बैरल तेल भंडार होने की संभावना है। यह ब्लॉक IOC के कोयाली रिफाइनरी ब्लॉक से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

First Published : November 5, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)