कंपनियां

IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर का मार्च में टोल संग्रह 20.64 फीसदी बढ़कर 370 करोड़ रुपये पर

Published by
भाषा
Last Updated- April 11, 2023 | 3:20 PM IST

IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स का मार्च में टोल संग्रह राजस्व 20.64 फीसदी बढ़कर 369.9 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि एक साल पहले की समान अवधि में उसका अनुषंगियों एवं संयुक्त उद्यमों समेत कुल टोल राजस्व 306.6 करोड़ रुपये रहा था।

मासिक आधार पर फरवरी, 2023 की तुलना में IRB का टोल संग्रह मार्च, 2023 में 5.38 फीसदी बढ़ा है। यह फरवरी में 351 करोड़ रुपये रहा था। राजमार्गों पर टोल बूथों का संचालन करने वाली यह कंपनी राजमार्गों के विकास से भी जुड़ी हुई है। IRB निर्माण-परिचालन-हस्तांतरण (BOT) मॉडल पर संचालन करती है।

First Published : April 11, 2023 | 3:20 PM IST