कंपनियां

IREDA का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 77% बढ़ा

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाली इरेडा एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 20, 2024 | 2:58 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की इरेडा का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 77 प्रतिशत उछाल के साथ 355.54 करोड़ रुपये रहा। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 200.75 करोड़ रुपये रहा था।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाली इरेडा एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। यह ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता/संरक्षण के नए और नवीकरणीय स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता देने, विकसित करने और विस्तार करने में लगी है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 1,253.19 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 868.97 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: भारतीय विमानन कंपनियां अगले साल मार्च तक दे सकती हैं 380 और विमानों का ऑर्डर : कापा इंडिया

कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका व्यय 867.05 करोड़ रुपये हो गया जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 634.27 करोड़ रुपये था।

First Published : January 20, 2024 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)