कंपनियां

iThink Logistics ने सीमापार सामान भेजने के लिए FedEx के साथ किया करार

कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामान भेजने की जटिलताएं कई बार मध्यम आकार की ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए मुश्किलें पैदा करती हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 30, 2023 | 1:41 PM IST

प्रौद्योगिकी संचालित लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप आईथिंक लॉजिस्टिक्स ने सीमापार सामान भेजने के लिए फेडएक्स के साथ करार किया है। आईथिंक लॉजिस्टिक्स ने सोमवार को बयान में कहा कि इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतरने वाले ई-कॉमर्स विक्रेताओं को शिपिंग समाधान और पर्याप्त लागत बचत प्रदान करना है।

इस महीने की शुरुआत में लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप ने देश के दूरदराज के हिस्सों में ई-कॉमर्स डिलिवरी के लिए इंडिया पोस्ट के साथ गठजोड़ किया था। कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामान भेजने की जटिलताएं कई बार मध्यम आकार की ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए मुश्किलें पैदा करती हैं।

यह भी पढ़ें : हमें अब भी डीजल वाहनों की निरंतर मांग की उम्मीद: Kia India

इसकी वजह उपभोक्ता मांग और सीमा शुल्क नियमनों की विविधता है। यह गठजोड़ फेडएक्स के गहन परिवहन नेटवर्क को उसके व्यापक एसएएएस समाधान से जोड़कर इन चुनौतियों को हल करने का प्रयास करेगा। इसके जरिये सभी आकार की कंपनियां फेडएक्स की दरों पर सीमापार सामान भेजने की अपनी जरूरत को पूरा कर सकेंगी।

First Published : October 30, 2023 | 1:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)