कंपनियां

जयप्रकाश पावर वेंचर्स को मार्च तिमाही में 588.79 करोड़ रुपये का प्रॉफिट

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा गया है कि 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में उसे 43.99 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 29, 2024 | 7:47 PM IST

जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (Jaiprakash Power Ventures) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 588.79 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा गया है कि 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में उसे 43.99 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,863.63 करोड़ रुपये हो गई। जो एक साल पहले 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में एक साल पहले की समान अवधि के 1,385.41 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में इसका एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 1,021.95 करोड़ रुपये हो गया। जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 में 55.42 करोड़ रुपये था। कुल आय भी समीक्षाधीन वित्त वर्ष में बढ़कर 7,151.29 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 5,922.15 करोड़ रुपये थी।

First Published : April 29, 2024 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)