facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank में हिस्सेदारी लेने से पीछे हटी जापानी दिग्गज Mizuho, अब SMBC और Emirates NBD के बीच में होगी रेस

Advertisement

वर्तमान समय में Yes Bank की वैल्यू 73,020.67 करोड़ रुपये है। बता दें कि RBI द्वारा किए गए बचाव के बाद चार साल से बैंक नए स्वामित्व की तलाश कर रहा है।

Last Updated- August 07, 2024 | 3:58 PM IST
Yes Bank

जापान की फाइनैंशियल सेक्टर की दिग्गज कंपनी मिजुहो (Mizuho) ने यस बैंक (Yes Bank) में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने की दौड़ से हटने का फैसला किया है। मिजुहो के दौड़ से हटने के बाद अब सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) और एमिरेट्स एनबीडी (Emirates NBD) यस बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने के मुख्य दावेदार बन गए हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

Yes Bank चार साल से तलाश रहा नया मालिक

द इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि मिजुहो के लीडरशीप ने हाल के दिनों में ही यस बैंक में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने की दौड़ से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। वर्तमान समय में यस बैंक की वैल्यू 73,020.67 करोड़ रुपये है। बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा किए गए बचाव के बाद चार साल से बैंक नए स्वामित्व की तलाश कर रहा है।

Yes Bank में 20-24 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना चाहती थी Mizuho

बोर्ड प्रतिनिधित्व की मांग किए बिना और अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए खुली पेशकश करने की बाध्यता से बचते हुए मिजुहो की भारत के छठे सबसे बड़े निजी बैंक में 20-24 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने में दिलचस्पी थी।

बैंक की हिचकिचाहट भारत में फाइनैंस सेक्टर में जापानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के सामने आने वाली चुनौतियों से प्रभावित हो सकती है।

Also read: Realty stocks ने भरी उड़ान; Godrej Properties का शेयर 4 प्रतिशत चढ़ा, जानें क्या है वजह

MUFG और HDFC बैंक के बीच भी रुकी बातचीत

जापान के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान बैंक ऑफ टोक्यो-मित्सुबिशी यूएफजे (MUFG) और एचडीएफसी बैंक के बीच एचडीबी फाइनैंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) में करीब 2 अरब डॉलर के निवेश के लिए बातचीत रुकने की खबर है।

एचडीएफसी बैंक में MUFG का निवेश, जो कि भारत के वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सबसे बड़े एफडीआई में से एक होने की उम्मीद थी, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की आगामी आईपीओ के कारण आगे नहीं बढ़ सका है। MUFG को भी यस बैंक के बारे में संपर्क किया गया था लेकिन प्रारंभिक चर्चाओं के बाद आगे बढ़ने का निर्णय नहीं लिया।

आज के कारोबार में BSE पर, येस बैंक का शेयर 3.70 फीसदी चढ़कर 24.12 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement