facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jawa 350, रॉयल एनफील्ड को देगी टक्कर

Advertisement

रॉयल एनफील्ड से प्रतिस्पर्धा करने के लिए कंपनी ने हाल में अपनी जावा 350 मोटरसाइकल पेश की है। कंपनी ने इस साल कई नए मॉडल उतारने की योजना बनाई है।

Last Updated- January 17, 2024 | 10:44 PM IST
Jawa Yezdi

जावा और येजदी ब्रांडों की मालिक क्लासिक लीजेंड्स कायाकल्प योजना पर काम कर रही है। कंपनी भारत में अपने डीलरशिप की संख्या दोगुनी करने, ज्यादा मॉडल पेश करने से लेकर एशियाई बाजारों के लिए निर्यात पर ध्यान बढ़ाना चाहती है।

रॉयल एनफील्ड से प्रतिस्पर्धा करने के लिए कंपनी ने हाल में अपनी जावा 350 मोटरसाइकल पेश की है। कंपनी ने इस साल कई नए मॉडल उतारने की योजना बनाई है। ये वाहन मौजूदा सेगमेंट (190सीसी-250सीसी) की जरूरत पूरी करेंगे। हालांकि कंपनी ने पेश किए जाने वाले मॉडलों की संख्या नहीं बताई है।

जावा येजदी के मुख्य कार्याधिकारी आशिष सिंह ने कहा, ‘हम अपने डीलरशिप की संख्या मौजूदा 423 से बढ़ाकर अगले ढाई साल में 750 करना चाहते हैं। हमारा जोर मौजूदा क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने तथा नए बाजारों में पहुचने पर रहेगा। उत्तर प्रदेश जैसे घनी आबादी वाले प्रदेशों पर ध्यान केंद्रित कर दक्षिण और पश्चिम क्षेत्रों में बड़े अवसरों की पहचान की गई है।’

पिछले वर्ष जनवरी में निर्यात शुरू करने वाली क्लासिक लीजेंड्स मौजूदा समय में एशियाई बाजारों पर अपना ध्यान बढ़ा रही है और इसकी शुरुआत उसने फिलीपींस के साथ की है। इसके अलावा, वह आने वाले वर्षों में जापान, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी अवसर तलाश रही है।

उन्होंने कहा, ‘हम ब्रिटेन में एक तकनीकी उन्नयन कंसोर्टियम की मदद से इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार कर रहे हैं। कंपनी अनुकूल बाजार हालात का सतर्कता के साथ इंतजार कर रही है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल पेश करने से पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास एवं उपभोक्ताओं की दिलचस्पी का आकलन शामिल है। भले ही इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप मौजूद है, हम परिस्थितियां अनुकूल होने पर बाजार में प्रवेश करने में सतर्कता बरतते हैं।’

बीएसए ब्रांड के संबंध में, क्लासिक लीजेंड्स ने बैंकरों के साथ चल रही बातचीत और बाजार में प्रवेश करने की योजनाओं को साझा किया है।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement