facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JC Flowers ने किया सुभाष चंद्रा के गैर-प्रतिस्पर्धी शुल्क पर दावा

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 10:39 PM IST
JC Flowers makes claim on Subhash Chandra’s no-compete fees

जेसी फ्लावर्स ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (JC Flowers Asset Reconstruction Company) ने राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (NCLT) के मुंबई पीठ से एस्सेल समूह (Essel group ) के संस्थापक सुभाष चंद्रा को जापान की सोनी (Sony) से प्राप्त होने वाले गैर-प्रतिस्पर्धी शुल्क का उपयोग उनका 377 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने के लिए इस्तेमाल करने के लिए कहा है।

चंद्रा ने येस बैंक द्वारा एस्सेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को दिए गए ऋणों के लिए व्यक्तिगत गारंटी दी थी, जिसमें बाद में चूक हो गई। JC Flowers ARC  ने पिछले साल मई में येस बैंक से एसेल समूह के फंसे ऋणों का अधिग्रहण किया था और अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए अदालत का रुख किया था। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी।

JC Flowers ARC ने तर्क दिया है कि चूंकि बीएसई में सूचीबद्ध ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और भारत में सोनी इंडिया के टेलीविजन कारोबार के बीच विलय के तहत चंद्रा को मॉरीशस स्थित इकाई में सोनी से 1,100 करोड़ रुपये का गैर-प्रतिस्पर्धी शुल्क प्राप्त होगा, इसलिए इन फंड को भारत में खरीदा जाना चाहिए ताकि ऋणदाताओं को भुगतान किया जा सके। चंद्रा ने विलय वाली इकाई में परिवार की हिस्सेदारी को दो प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत करने के लिए इस गैर-प्रतिस्पर्धा शुल्क का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।

Also read: जनरल अटलांटिक अगले कुछ वर्षों तक भारत में हर साल करेगी करीब 8,200 करोड़ रुपये का निवेश

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। जेसी फ्लावर्स एआरसी को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

कुछ अन्य ऋणदाता – ऐक्सिस फाइनैंस, आईडीबीआई बैंक और आईमैक्स कंपनी ने भी अदालत में इस विलय पर आपत्ति जताई है और अपना बकाया मांग रहे हैं।

Also read: अमेरिकी फर्म Invesco ने ​Swiggy का मूल्यांकन घटाकर आधा किया

इससे पहले मीडिया की खबरों में कहा गया था कि जेसी फ्लावर्स एआरसी और ज़ी के प्रवर्तक इस मामले को निपटाने के लिए बातचीत कर रहे हैं, लेकिन उद्योग के एक सूत्र ने कहा कि बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement