कंपनियां

Jet Airways के मनोनीत CEO संजीव कपूर ने इस्तीफा दिया

Published by
भाषा
Last Updated- April 28, 2023 | 8:39 PM IST

विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के मनोनीत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) संजीव कपूर ने बंद पड़ी एयरलाइन से इस्तीफा दे दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

कपूर, अप्रैल, 2022 में कंपनी में CEO के रूप में शामिल हुए थे। सूत्र ने कहा कि कपूर का जेट एयरवेज में शुक्रवार को आखिरी कार्य दिवस था। हालांकि कपूर की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 में अपना परिचालन बंद कर दिया था और बाद में यह दिवालिया कार्यवाही में चली गई।

First Published : April 28, 2023 | 8:39 PM IST