कंपनियां

Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी का निधन

सूत्रों ने बताया कि अनीता गोयल कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले कुछ समय से उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 16, 2024 | 4:37 PM IST

बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज (Jet Airways) के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं।

सूत्रों ने बताया कि अनीता गोयल कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले कुछ समय से उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, अनीता गोयल के अंतिम पलों में उनके पति नरेश गोयल भी उनके पास मौजूद थे। कर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में जेल में बंद नरेश गोयल को दो महीने के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई है।

गोयल ने जेट एयरवेज की आधारशिला रखी थी और भारी कर्ज संकट में फंसने के पहले यह देश की एक प्रमुख एयरलाइन बन चुकी थी। हालांकि, दिवाला प्रक्रिया में जाने के बाद नए सिरे से इसका परिचालन शुरू करने की कोशिशें अब तक कामयाब नहीं हो पाई हैं।

First Published : May 16, 2024 | 4:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)