कंपनियां

Jindal Stainless, MSME टेक्नोलॉजी सेंटर बनाएंगे रक्षा, स्पेस इंजीनियरिंग प्रोडक्ट

समझौते के तहत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और रक्षा प्रणालियों के लिए घटकों का विनिर्माण विशेष मिश्र धातुओं से किया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 10, 2024 | 4:02 PM IST

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) ने मिसाइलों और उपग्रहों के प्रक्षेपण में उपयोग किए जाने वाले मूल्यवर्धित उत्पादों के विनिर्माण के लिए एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र विशाखापत्तनम के साथ एक समझौता किया है।

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने शनिवार को बयान में कहा, “यह सहयोग रक्षा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अन्य उद्योगों में उपकरणों के विकास के लिए जरूरी कलपूर्जों के विनिर्माण को बढ़ावा देगा।”

कंपनी ने कहा, “भारत की रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विनिर्माण को मजबूत करने के लिए जेएसएल ने मिसाइल और उपग्रह प्रक्षेपण वाहन खंडों के लिए मूल्यवर्धित उत्पादों के विनिर्माण के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) प्रौद्योगिकी केंद्र, विशाखापत्तनम के साथ एक समझौता किया है।”

समझौते के तहत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और रक्षा प्रणालियों के लिए घटकों का विनिर्माण विशेष मिश्र धातुओं से किया जाएगा।

First Published : February 10, 2024 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)