facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial Services Q4 रिजल्ट 2025 की तारीख घोषित, कंपनी दे सकती है पहला डिविडेंड

Advertisement

17 अप्रैल को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज जारी करेगी चौथी तिमाही के नतीजे, कंपनी पहली बार शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने पर कर सकती है विचार

Last Updated- April 14, 2025 | 8:53 PM IST
Jio Financial Services

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजों की तारीख घोषित कर दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 17 अप्रैल 2025 को होगी। इस मीटिंग में वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही और पूरे साल के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड ऑडिटेड रिजल्ट्स को मंजूरी दी जाएगी।

मिल सकता है कंपनी का पहला डिविडेंड

इस मीटिंग में जियो फाइनेंशियल के शेयरहोल्डर्स को एक और बड़ी खबर मिल सकती है। कंपनी ने कहा है कि वह पहली बार अपने निवेशकों को डिविडेंड देने पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो रिलायंस ग्रुप की इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) का यह पहला कैश डिविडेंड होगा।

पिछली तिमाही (Q3FY25) में कंपनी ने अपना रिजल्ट शाम करीब 7:30 बजे जारी किया था। इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी 17 अप्रैल को कंपनी शाम के समय ही अपने नतीजे घोषित कर सकती है।

तीसरी तिमाही के नतीजों की झलक

पिछली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2024 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹295 करोड़ रहा था, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में ₹294 करोड़ था। हालांकि, तिमाही आधार (QoQ) पर मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली थी। दूसरी तिमाही (Q2FY25) में कंपनी का मुनाफा ₹689 करोड़ था, यानी तिमाही दर तिमाही 57% की गिरावट रही। कंपनी की कुल आय Q3 में ₹438 करोड़ रही, जो कि पिछली तिमाही से 37% कम थी। पिछली तिमाही में कुल आय ₹693 करोड़ थी। वहीं ब्याज से होने वाली आय ₹210 करोड़ रही, जो कि साल भर पहले ₹270 करोड़ थी। यानी सालाना आधार पर 22% की गिरावट।

हालांकि, कंपनी के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिसंबर 2024 के अंत तक जियो फाइनेंशियल का AUM ₹4,199 करोड़ रहा, जबकि दूसरी तिमाही में यह सिर्फ ₹1,206 करोड़ था।

शेयर प्राइस में रही मजबूती

11 अप्रैल 2025 को बीएसई पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर ₹230.15 पर बंद हुआ, जो कि पिछले दिन की तुलना में 4.19% ज्यादा था। उस दिन स्टॉक ने ₹230.95 का हाई और ₹224 का लो छुआ था। आज, 14 अप्रैल को शेयर बाजार डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती की वजह से बंद था।

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 8:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement