कंपनियां

Jio Financial Services के शेयरों में लगातार तीसरे दिन लगा 5 फीसदी का लोअर सर्किट

बीएसई पर Jio Financial Services का शेयर पांच प्रतिशत के नुकसान से 227.25 रुपये पर आ गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 23, 2023 | 12:30 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (जेएफएसएल) का शेयर बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में अपने निचले सर्किट स्तर को छू गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत के नुकसान से 227.25 रुपये पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत के नुकसान से 224.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। लगातार तीसरे दिन एनएसई पर भी कंपनी के शेयर ने अपने निचले सर्किट को छुआ। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर सोमवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुए थे।

सोमवार और मंगलवार को भी कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत टूटा था। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई थी।

यह भी पढ़ें : Jio ने Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किया प्रीपेड प्लान, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

First Published : August 23, 2023 | 12:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)