कंपनियां

Jio को 5G सेवाओं के लिए स्वीडिश एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी से 2.2 अरब डॉलर का फाइनैंशियल सपोर्ट

Jio ने अपने 5G नेटवर्क का विस्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वीडिश कंपनी एरिक्सन और फिनिश कंपनी नोकिया से दूरसंचार संबंधी उपकरण खरीदे हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 07, 2023 | 9:09 AM IST

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) को 5G सेवाओं के उपकरणों के वित्तपोषण के लिए स्वीडिश एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी से 2.2 अरब डॉलर का फाइनैंशियल सपोर्ट मिला है। कंपनी ने अपने 5जी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वीडिश कंपनी एरिक्सन और फिनिश कंपनी नोकिया से दूरसंचार संबंधी उपकरण खरीदे हैं।

5G सेवाओं की शुरुआत अक्टूबर 2022 में PM मोदी ने की

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, RJIL ने स्वीडिश एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी (ईकेएन) के साथ 2.2 अरब डॉलर का समझौता किया है। रिपोर्ट के अनुसार, जियो अभी करीब 6.2 लाख गांवों में वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान कर रहा है। देश में 5G सेवाओं की शुरुआत अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।

Also read: Jio Financial और BlackRock ने किया जॉइंट वेंचर कंपनी का ऐलान

रिलायंस जियो समेत सभी दूरसंचार कंपनियां 5G सेवाओं का नेटवर्क स्थापित करने में जुटी हुई हैं। पांचवीं पीढ़ी की दूरसंचार सेवाएं अत्यधिक तीव्र गति से वीडियो को डाउनलोड करने और भीड़भाड़ वाले इलाके में भी लाखों फोन को समर्थन देने में सक्षम हैं।

First Published : August 7, 2023 | 9:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)