facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रीमियम सबस्क्रिप्शन तक सीमित नहीं रहेगा जियो स्टारः उदय शंकर

Advertisement

जियो स्टार का फोकस सभी भारतीयों तक स्ट्रीमिंग सेवाएं पहुंचाने पर: उदय शंकर

Last Updated- November 15, 2024 | 11:08 PM IST
Uday Shankar

जियो स्टार अपने स्ट्रीमिंग कार्यक्रमों को देश के सबसे निचले तबके तक ले जाने पर काफी ध्यान दे रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी कंपनी की संयुक्त इकाई के उपाध्यक्ष उदय शंकर ने यह जानकारी दी। संयुक्त उद्यम का सौदा पूरा होने के बाद ब्लूमबर्ग टीवी के साथ बातचीत में बोधि ट्री सिस्टम्स के सह-संस्थापक उदय शंकर ने कहा, ‘केवल शीर्ष स्तर के भारतीयों के लिए कार्यक्रम तैयार करने में मेरा विश्वास नहीं है।’

उन्होंने कहा कि उद्योग की विडंबना यह है कि सभी लोग 1.4 अरब लोगों के बारे में बात करते हैं लेकिन जब वे अपनी रणनीति बताते हैं तो वे (मीडिया कंपनियां) सिर्फ 20 से 30 करोड़ लोगों को ध्यान में रखते हैं।

70,532 करोड़ रुपये वाला यह सबसे बड़ा संयुक्त उद्यम उन पेशकशों को बनाने पर ध्यान दे रहा है जो आकर्षक हों और किफायती हों और यह महज प्रीमियम सदस्यता मॉडल तक ही सीमित नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘स्ट्रीमिंग के मोर्चे पर हम टेलीविजन का विकल्प तैयार करना चाहते हैं।’

संयुक्त उद्यम का नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास होगा। उसकी इस संयुक्त उद्यम में 16.34 फीसदी, वायकॉम 18 की 46.82 फीसदी और डिज्नी की 36.84 फीसदी हिस्सेदारी है। उदय शंकर ने राजस्व के मॉडल को नया रूप देने के लिए मौजूदा परिदृश्य में प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत और दुनिया भर की मीडिया कंपनियां राजस्व कमाने के मॉडल के नवाचार में काफी आलसी रही हैं।’ उन्होंने कहा कि यहां तक कि जो कंपनियां लंबे अरसे से चली आ रही हैं वे भी सबस्क्रिप्शन और विज्ञापन बेचने के ही मॉडल पर ही टिकी हैं। उनका मानना है कि आज के दौर में प्रौद्योगिकी सभी कंपनियों को इससे कहीं ज्यादा करने के लिए सक्षम बनाती हैं और जियो स्टार अपने कारोबारी मॉडल के नएपन पर काफी ध्यान देगा।

विलय के कारण नौकरियां जाने की आशंका पर शंकर ने कहा कि जियो स्टार के आक्रामक वृद्धि एजेंडे से अधिकतर लोगों को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा एक ऐसी जरूरत है जिसके लिए हम रोजाना संघर्ष करते हैं और मुझे लगता है कि जियो स्टार प्रतिभाओं को अपनी तरफ खींचेगा। कुछ खबरों के मुताबिक डिज्नी इंडिया के कई प्रमुख अधिकारी संयुक्त इकाई बनने से पहले ही संगठन छोड़ रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement