facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani ग्रुप को झटका ! S&P ने कहा- कंपनियों की रेटिंग के लिए संचालन और फंडिग की जानकारी अहम

Advertisement

रेटिंग एजेंसी ने बार-बार पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) की तरह ‘अदाणी समूह: ज्ञात अज्ञात’ शीर्षक से प्रकाशित की रिपोर्ट

Last Updated- March 22, 2023 | 4:49 PM IST
Adani Group Share
PTI

साख निर्धारित करने वाली एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने बुधवार को कहा कि वह अदाणी समूह की संचालन व्यवस्था और वित्त पोषण के बारे में अतिरिक्त सूचना का इंतजार कर रही है। कंपनी ने संकट में फंसे समूह की दो कंपनियों के रेटिंग परिदृश्य को संशोधित करने के कुछ सप्ताह बाद यह बात कही है।

S&P ने कहा कि उसे जनवरी के अंत में प्रकाशित अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में समूह के खिलाफ आरोपों का कर्ज पर पड़े प्रभाव और हाल ही में उच्चतम न्यायालय की तरफ से जांच के निष्कर्षों का इंतजार है। रेटिंग एजेंसी ने बार-बार पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) की तरह ‘अदाणी समूह: ज्ञात अज्ञात’ शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित की है।

S&P ग्लोबल रेटिंग्स के साख विश्लेषक अभिषेक डांगरा ने कहा, ‘बाजार की अन्य इकाइयों की तरह हम अपनी रेटिंग तय करने से पहले अदाणी समूह के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारा मानना है कि अगले 12 से 24 महीनों में संचालन व्यवस्था और वित्तपोषण जोखिम के बारे में अधिक जानकारी से रेटिंग को दिशा मिलेगी।’

उल्लेखनीय है कि एजेंसी ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद पिछले महीने अदाणी पोर्ट्स और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के परिदृश्य को स्थिर से नकारात्मक कर दिया था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में समूह की कंपनियों के कामकाज में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। हालांकि, अदाणी समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

S&P ने कहा, ‘साख में कमी का जोखिम न केवल वित्तपोषण तक सीमित पहुंच पर निर्भर करेगा बल्कि समूह की कंपनियों में संचालन व्यवस्था की गुणवत्ता से भी तय होगा। एजेंसी ने कहा कि अगर जांच में गड़बड़ी की बात सामने आती है, उससे रेटिंग नकारात्मक हो सकती है। इसमें पूर्व में घोषित नहीं की गई जानकारी, नकदी की हेराफेरी या गलत जानकारी शामिल है।

उसने कहा, ‘इसके उलट, हमें लगता है कि समूह में संचालन व्यवस्था और वित्त पहुंच की स्थिति सुधरेगी, परिदृश्य को स्थिर श्रेणी में किया जाएगा।’ S&P ने अगले कदम के बारे में कहा, ‘इसमें महत्वपूर्ण अदाणी समूह में संचालन व्यवस्था और वित्तपोषण को लेकर अतिरिक्त जानकारी है।’

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement