facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्नाटक में 1.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा जेएसडब्ल्यू समूह

Advertisement

जेएसडब्ल्यू समूह इस्पात, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में भारी निवेश करेगा, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास और हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Last Updated- February 11, 2025 | 10:16 PM IST
JSW Group

जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने आज फिर कर्नाटक के लिए अपनी गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया। इन्वेस्ट कर्नाटक समिट में सज्जन जिंदल में राज्य में 1.2 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस्पात, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, सीमेंट और पेंट में होने वाले निवेश से कर्नाटक की औद्योगिक और आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा और इसके साथ ही रोजगार के भी हजारों अवसर पैदा होंगे।

जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि आज हम 1 लाख करोड़ रुपये का समझौता कर रहे हैं और इसमें मौजूदा निवेश भी शामिल हैं। जेएसडब्ल्यू समूह अगले कुछ वर्षों में कर्नाटक में करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है, जिससे राज्य में रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे। कर्नाटक के दीर्घावधि निवेशक के तौर पर मैं यह पूरे विश्वास के साथ कहूंगा कि राज्य कारोबार को फलने-फूलने के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करता है।’

कर्नाटक को अपनी कर्मभूमि बताते हुए जिंदल ने राज्य के साथ लंबे समय से चली आ रही साझेदारी का भी उल्लेख किया, जिसमें समूह ने पहले से ही 1.2 लाख करोड़ रुपये का निवेशकिया है और 1 लाख से अधिक नौकरियों का सृजन किया है। उन्होंने कर्नाटक को कारोबार वृद्धि के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाने के लिए राज्य के प्रगतिशील शासन, कुशल कार्यबल और निवेशक-अनुकूल नीतियों को श्रेय दिया।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement