कंपनियां

Jyothy Labs Q2 Results : दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 59.1% बढ़कर 103.98 करोड़ रुपये पर

आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी के पास उजाला, मैक्सो, एक्सो, हेंको, प्रिल और मार्गो जैसे ब्रांड हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 07, 2023 | 3:09 PM IST

रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी ज्योति लैब्स (Jyothy Labs) का चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 59.1 प्रतिशत बढ़कर 103.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी के पास उजाला, मैक्सो, एक्सो, हेंको, प्रिल और मार्गो जैसे ब्रांड हैं।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 65.35 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 732.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 659.2 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 610.45 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 595.26 करोड़ रुपये था।

First Published : November 7, 2023 | 3:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)