कंपनियां

Kalyan Jewellers Q2 Results : कंपनी का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 27.33% बढ़कर 134.87 करोड़ रुपये

कल्याण ज्वेलर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 27.11 प्रतिशत बढ़कर 4,414.53 करोड़ रुपये रही।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 14, 2023 | 4:44 PM IST

आभूषण विक्रेता कंपनी कल्याण ज्वेलर्स का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 27.33 प्रतिशत बढ़कर 134.87 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 105.92 करोड़ रुपये रहा था।

कल्याण ज्वेलर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 27.11 प्रतिशत बढ़कर 4,414.53 करोड़ रुपये रही। पिछले साल समान अवधि में यह 3,472.91 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी की पश्चिम एशिया से परिचालन आय 629 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 601 करोड़ रुपये थी। कंपनी के ई-वाणिज्य मंच कैनडेयर का दूसरी तिमाही में राजस्व 16.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 37 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें : Eldeco Group हिमाचल प्रदेश में विला बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये निवेश करेगा

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा, ‘‘ यह अभी तक शानदार वर्ष रहा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व वृद्धि 29 प्रतिशत रही। श्राद्ध के दिन अधिक होने और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद त्योहारी तिमाही में जिस तरह का प्रदर्शन रहा है उससे हम खुश हैं।’’

First Published : November 14, 2023 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)