कंपनियां

Kalyan Jewellers अगस्त में खोलेगी 11 नए शोरूम

कल्याण ज्वैलर्स इस समय देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ पश्चिम एशिया के चार देशों में मौजूद है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 03, 2023 | 5:26 PM IST

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड (Kalyan Jewellers) विस्तार योजनाओं के तहत इस महीने 11 नई दुकानें खोलेगी। कल्याण ज्वैलर्स इस समय देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ पश्चिम एशिया के चार देशों में मौजूद है।

आभूषण निर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि वह अगस्त में देशभर में 11 नए शोरूम खोलेगी। इस दौरान कंपनी का 200वां शोरूम जम्मू में शुरू होगा।

कल्याण ज्वैलर्स की इस समय दक्षिण भारत में 76 दुकानें, उत्तर और मध्य भारत में 48 दुकानें, पश्चिम भारत में 23 दुकानें, पूर्वी भारत में 16 दुकानें और पश्चिम एशिया में 33 दुकानें हैं।

कंपनी ने कहा, “कल्याण ज्वैलर्स प्रमुख गैर-दक्षिण भारतीय बाजारों में अपना विस्तार करने के लिए तैयार है, जो देशभर में कदम जमाने की योजना का संकेत है।”

अगस्त में जहां कंपनी के शोरूम खुलेंगे उनमें बिहार में पटना, नवादा, सीतामढ़ी और आरा, हरियाणा में फरीदाबाद और पानीपत, गुजरात में आणंद, उत्तराखंड में देहरादून, मध्य प्रदेश में जबलपुर और मुंबई में चेम्बूर हैं। इनके अलावा कल्याण जूलर्स चन्नी में दुकान खोलकर जम्मू में कदम रखेगी। यह कंपनी का 200वां शोरूम होगा।

ये भी पढ़ें : McDonald ने मुंबई में खोला अपना पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’, जानें अधिक डिटेल्स

First Published : August 3, 2023 | 5:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)