कंपनियां

कल्याणी फोर्ज के CFO लक्ष्मी नारायण पात्रा ने पद से इस्तीफा दिया

Published by
भाषा
Last Updated- April 07, 2023 | 3:13 PM IST

वाहन कलपुर्जा और उपकरण क्षेत्र की कंपनी कल्याणी फोर्ज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) लक्ष्मी नारायण पात्रा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इनका इस्तीफा छह अप्रैल, 2023 से लागू हो गया है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा, लक्ष्मी नारायण पात्रा ने इस्तीफा के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। कल्याणी फोर्ज एक इंजीनियरिंग कंपनी है।

यह परिवहन, विनिर्माण, विद्युत उत्पादन, मरीन, रेलवे और औद्योगिक सामग्री जैसे उद्योगों में ग्राहकों के लिए मशीनी और असेंबल किए गए उत्पाद बनाती है।

First Published : April 7, 2023 | 3:13 PM IST