facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Multibagger Stock को मिला ₹325 करोड़ का ऑर्डर, पांच साल में दे चुका है 700% का रिटर्न

भारतीय रेलवे की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ‘कवच’ प्रणाली का होगा विस्तार।

Last Updated- February 27, 2025 | 9:25 PM IST
Indian Railways

भारतीय रेलवे की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए साउथ ईस्टर्न रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने कर्नेक्स-MRT कंसोर्टियम को ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली लगाने का ठेका दिया है। ये सिस्टम खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में 688 किलोमीटर ट्रैक पर लगाया जाएगा।

क्या है ये प्रोजेक्ट?

कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स ने बताया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे से स्वीकृति पत्र (LOA) मिल गया है। इस प्रोजेक्ट में कवच सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम होगा। इसकी कुल कीमत ₹325.33 करोड़ है और इसे 1,000 दिनों में पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट में कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स लीड रोल में है।

‘कवच’ से रेलवे में कैसे आएगी क्रांति?

अब अगर कोई ट्रेन तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही हो, गलत सिग्नल पार करने वाली हो या दो ट्रेनें आमने-सामने आ जाएं, तो ‘कवच’ एक्टिव हो जाएगा और ब्रेक अपने आप लग जाएंगे! यानी हादसों की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी। यह सिस्टम रेलवे के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले

इस खबर के बाद कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयरों ने भी जोरदार छलांग लगाई! बीएसई (BSE) पर इसका शेयर ₹854.70 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से ₹40.65 (4.99%) ज्यादा है। यानी निवेशकों के लिए ये डील भी फायदे का सौदा साबित हो रही है। इस शेयर ने पिछले एक साल में 27%, दो साल में 208% और पांच साल में 715% का रिटर्न दिया है।

First Published - February 27, 2025 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट