facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

काइनेटिक ग्रीन ने जीपीसी से 2.5 करोड़ डॉलर जुटाए, ईवी विस्तार और उत्पादन बढ़ाने की योजना

Advertisement

इस रकम का उपयोग महाराष्ट्र के सुपा में काइनेटिक ग्रीन के विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन बढ़ाने और मार्केटिंग, वितरण तथा अनुसंधान एवं विकास (आरऐंडडी) बढ़ाने में किया जाएगा।

Last Updated- August 12, 2024 | 11:33 PM IST
काइनेटिक ग्रीन ने जीपीसी से 2.5 करोड़ डॉलर जुटाए, ईवी विस्तार और उत्पादन बढ़ाने की योजना Kinetic Green secures $25 million investment from Greater Pacific Capital
Sulajja Firodia Motwani, Founder And CEO Of Kinetic Green

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बनाने वाली भारतीय कंपनी काइनेटिक ग्रीन ने वैश्विक निजी इक्विटी फर्म ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल (जीपीसी) से 2.5 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। कंपनी ने सीरीज ए फंडिंग राउंड के तहत पूंजी जुटाई है और उसका लक्ष्य 4 करोड़ डॉलर जुटाना है। काइनेटिक ग्रीन ने पहली बार बाहरी स्रोत से पूंजी जुटाई है। इस रकम से काइनेटिक ग्रीन की दोपहिया और तीन पहिया वाहन कारोबार की वृद्धि को दम मिलेगा।

इस रकम का उपयोग महाराष्ट्र के सुपा में काइनेटिक ग्रीन के विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन बढ़ाने और मार्केटिंग, वितरण तथा अनुसंधान एवं विकास (आरऐंडडी) बढ़ाने में किया जाएगा। इसमें हाल में पेश ई-लूना का प्रचार-प्रसार भी शामिल है। ई-लूना जनवरी में पेश की गई थी। काइनेटिक ग्रीन ने वैश्विक स्तर पर भी विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी इटली की कार विनिर्माता लैंबोर्गिनी के सहयोग से प्रीमियम गोल्फ कार्ट रेंज पेशकश करने जा रही है।

जीपीसी के निवेश में इक्विटी शेयर, परिवर्तनीय तरजीही शेयर और डिबेंचर शामिल हैं। जीपीसी के प्रबंध निदेशक और भारत के सह-प्रमुख नंदन देसाई काइनेटिक ग्रीन के निदेशक मंडल में शामिल होंगे। कंपनी कुछ अन्य निवेशकों के साथ भी बातचीत कर रही है ताकि इस साल के अंत तक अतिरिक्त 1.5 करोड़ डॉलर हासिल कर सके।

काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी सुलज्जा फिरौदिया मोटवानी ने कहा, ‘ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल के साथ यह करार काइनेटिक ग्रीन के लिए काफी महत्त्वपूर्ण क्षण है। इस निवेश से हमें अपनी क्षमताओं को मजबूत करने, शून्य उत्सर्जन परिवहन को बल देने और भारत के महत्त्वाकांक्षी ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।’

जीपीसी के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी केतन पटेल ने कहा, ‘भारत का सफल ऊर्जा परिवर्तन दुनिया के नेट जीरो लक्ष्यों के लिहाज से महत्त्वपूर्ण है। ई-लूना जैसे मॉडलों के साथ काइनेटिक ग्रीन भारत की बड़ी, युवा और बढ़ती आबादी को नवोन्मेषी इलेक्ट्रिक वाहन मुहैया कराने के लिए अच्छी स्थिति में है। हम काइनेटिक ग्रीन को उनके कारोबार को और तेजी से बढ़ाने और भारत के ऊर्जा परिवर्तन आगे बढ़ाने की दिशा में मदद करने के लिए उत्साहित हैं।’

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच अब करीब 6 फीसदी होने जा रही है। इलेक्ट्रिक दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को तेजी से अपनाने से वृद्धि को बल मिल सकता है और अनुकूल सरकारी नीतियों से साल 2030 तक इसके 30 फीसदी पहुंच जाने की उम्मीद है। काइनेटिक ग्रीन का मकसद इस बदलाव का नेतृत्व करना है। कंपनी अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार कर रही है और आने वाले वर्षों में 1 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है।

हेल्थक्रेड ने 12 लाख डॉलर जुटाए

बिजनेस-टु-बिजनेस स्वास्थ्य देखभाल फाइनैंसिंग कंपनी हेल्थक्रेड ने बताया कि उसने एंटलर इंडिया, टीआरटीए वीसी, डीवीसी, आईसीड वीसी और ऐंजल लिस्ट इंडिया से शुरुआती दौर में 12 लाख डॉलर जुटाए हैं।

फंडिंग के इस दौरान इंटरनेट ऐंड मोबाइस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. शुभ रॉय, यूनि कार्ड्स के मुख्य कार्य अधिकारी नितिन गुप्ता व अन्य बड़े निवेशकों की भागीदारी देखी गई। कंपनी इस रकम का उपयोग दक्षिण और पश्चिम भारत में अपने परिचालन विस्तार में करेगी।

इसके अलावा, शुरुआती पूंजी का उपयोग नई भर्तियां करने, बीटुबी ऋण शुरू करने और ऋण प्रबंधन प्रणाली तैयार करने में किया जाएगा। मार्केट इटेंलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के मुताबिक रकम जुटाने के बाद दिल्ली की इस कंपनी का मूल्यांकन 1.3 करोड़ डॉलर हो गया है।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement