कंपनियां

KPI Green Energy को 74.3 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला

कंपनी ने कहा, ‘‘ हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केपीआई ग्रीन को सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 74.30 मेगावाट के नए ठेके मिले हैं।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- April 30, 2024 | 2:32 PM IST

केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) को कुल 74.30 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नए ठेके मिले हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘ हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केपीआई ग्रीन को सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 74.30 मेगावाट के नए ठेके मिले हैं।’’

केपीआई ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां सन ड्रॉप्स एनर्जिया प्राइवेट लिमिटेड और केपार्क सनबीट प्राइवेट लिमिटेड ठेकों की शर्तों के अनुसार परियोजनाओं को पूरा करेंगी।

First Published : April 30, 2024 | 2:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)