कंपनियां

KPI Green Energy को गुजरात में 40 मेगावॉट की हाइब्रिड परियोजना के लिए मिला आशय पत्र

Published by
भाषा   
Last Updated- June 07, 2023 | 12:37 PM IST

केपीआई ग्रीन एनर्जी को गुजरात में 40 मेगावॉट की हाइब्रिड हरित ऊर्जा परियोजना विकसित करने के लिए एक निजी कंपनी से आशय पत्र (एलओआई) मिला है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि इसके तहत 21.50 मेगावॉट पवन और 18.5 मेगावॉट सौर क्षमता शामिल है।

कंपनी ने कहा, उसे कैप्टिव बिजली उत्पादक (सीपीपी) खंड के तहत अनुपम रसायन इंडिया, सूरत से 40 मेगावॉट क्षमता की पवन-सौर हाइब्रिड बिजली परियोजना के लिए आशय पत्र मिला है। इस एलओआई से अक्षय ऊर्जा बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति का पता चलता है।

First Published : June 7, 2023 | 12:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)