facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रोजेक्ट हिमालय के लिए शीर्ष टीम बढ़ा रही KPMG, परामर्श कारोबार के विस्तार पर जोर

Advertisement

कंपनी ने अगले 4 से 5 वर्षों में अपने पार्टनरों की संख्या दोगुनी करने की बनाई योजना। कंपनी के पार्टनरों की मौजूदा संख्या करीब 600 है।

Last Updated- June 21, 2024 | 9:30 PM IST
प्रोजेक्ट हिमालय के लिए शीर्ष टीम बढ़ा रही KPMG, परामर्श कारोबार के विस्तार पर जोर, KPMG increasing top team for Project Himalaya, emphasis on expanding consulting business

परामर्श सेवा, प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन जैसे क्षेत्रों की चार बड़ी कंपनियों (बिग फोर) में शामिल केपीएमजी विभिन्न कारोबारी इकाइयों में अपनी वरिष्ठ नेतृत्व टीम का विस्तार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ महीनों में कंपनी की प्रमुख परियोजना प्रोजेक्ट हिमालय शुरू होने वाली है और उसी के लिए यह तैयारी की जा रही है।

प्रोजेक्ट हिमालय की घोषणा पिछले साल की गई थी। इसके तहत केपीएमजी ने अमेरिका, ब्रिटेन और भारत में अपनी इकाइयों में परामर्श, जोखिम और सलाहकार डिलिवरी क्षमताओं का विलय करने की योजना बनाई है। समझा जा रहा है इस पहल से भारत में केपीएमजी का परामर्श कारोबार बहुत बढ़ जाएगा।

सूत्रों ने कहा, ‘केपीएमजी ने भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आक्रामक योजना बनाई है। अमेरिका, ब्रिटेन और भारत के लिए एकीकृत डिलीवरी क्षमता स्थापित करने के लिए उसके प्रोजेक्ट हिमालय का काम प्रगति पर दिख रहा है। यह परियोजना इसी साल चालू हो सकती है।’

फिलहाल कंपनी अपनी नेतृत्व टीम में कई नई भूमिकाएं तैयार कर रही है और मौजूदा पार्टनरों को उनके लिए नियुक्त कर रही है। केपीएमजी के पास फिलहाल करीब 600 पार्टनर हैं। नए बदलाव की कवायद पूरी होने पर 4 से 5 साल में इन पदों की संख्या करीब दोगुनी हो जाएगी। केपीएमजी इंडिया में अभी करीब 20,000 कर्मचारी हैं, जो बढ़कर 50,000 हो सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे केपीएमजी अन्य बिग फोर कंपनियों की ज्यादा बराबरी कर पाएगी।

पेशेवर सेवा क्षेत्र की इस कंपनी ने पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कई पेशेवरों की नियु​क्तियां की हैं। इसी क्रम में बीसीजी से हेमंत झाझरिया को परामर्श एवं वित्तीय सेवा कारोबार का प्रमुख बनाया गया है। कंपनी अपने प्रौद्योगिकी परामर्श कारोबार का नेतृत्व करने के लिए यूनिलीवर सिंगापुर से मनीष गुप्ता को लाई है। परामर्श इकाई का नेतृत्व करने के लिए वह बिग फोर में शामिल एक अन्य कंपनी के पेशेवर से बात कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि यह टीम साथ मिलकर केपीएमजी के परामर्श कारोबार की वृद्धि के लिए रणनीति तैयार करेगी और उसे लागू करेगी। सूत्रों ने कहा, ‘केपीएमजी इस साल अपने परामर्श कारोबार में कई पार्टनर नियुक्त करने की आक्रामक योजना बना रही है।’

केपीएमजी ने अपनी मानव संसाधन (एचआर) इकाई का नेतृत्व टाटा समूह से आईं रीना वाही को सौंपा है। मौजूदा एचआर प्रमुख सुनीत सिन्हा एचआर कंसल्टिंग कारोबार की वृद्धि को गति देंगे। केपीएमजी से इस बारे में जानकारी के लिए सवाल पूछे गए। किंतु खबर लिखे जाने तक उसने कोई जवाब नहीं दिया।

भारत में केपीएमजी की स्थापना अगस्त 1993 में हुई थी। देश के 14 शहरों- अहमदाबाद, बेंगलूरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नोएडा, पुणे, वडोदरा और विजयवाड़ा- में उसके दफ्तर हैं।

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement