कंपनियां

Kundan Green Energy को उत्तराखंड में 42 मेगावाट की हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए मिली मंजूरी

संयंत्र के शुरू होने पर ओखली परियोजना कंपनी की संयुक्त जलविद्युत क्षमता वर्तमान में 104 मेगावाट से बढ़कर 270 मेगावाट हो जाएगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 29, 2024 | 3:03 PM IST

कुंदन ग्रीन एनर्जी (Kundan Green Energy) को उत्तराखंड के ओखली में 42 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है।

कुंदन ग्रीन एनर्जी ने एक बयान में कहा कि ओखली परियोजना राज्य में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश पर कुल 80 मेगावाट ग्रीनफील्ड जलविद्युत क्षमता विकसित करने के लिए पिछले साल उत्तराखंड सरकार के साथ हस्ताक्षरित समझौते का हिस्सा है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ कुंदन ग्रीन एनर्जी को 42 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के लिए उत्तराखंड के ओखली में ग्रीनफील्ड संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी मिली है….’’ बयान के अनुसार, परियोजना 2028 तक पूरी हो जाएगी।

संयंत्र के शुरू होने पर ओखली परियोजना कंपनी की संयुक्त जलविद्युत क्षमता वर्तमान में 104 मेगावाट से बढ़कर 270 मेगावाट हो जाएगी।

First Published : April 29, 2024 | 3:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)