facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Larsen and Toubro जुटाएगी 7,500 करोड़ रुपये, मगर नहीं बताया कहां होगा धन का इस्तेमाल

Advertisement

Larsen & Toubro fund raising: Larsen and Toubro ने कहा कि यह रकम बाह्य वाणिज्यिक उधारी, सावधि कर्ज, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र या अन्य प्रतिभूतियों के जरिये जुटाई जाएगी।

Last Updated- March 26, 2024 | 11:01 PM IST
L&T

इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) ने मंगलवार को कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 7,500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि यह रकम बाह्य वाणिज्यिक उधारी, सावधि कर्ज, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र या अन्य प्रतिभूतियों के जरिये जुटाई जाएगी।

कंपनी के बोर्ड ने एमएसकेए ऐंड एसोसिएट्स को पांच साल के लिए कंपनी के वैधानिक ऑडिटर के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। कंपनी ने कहा, कंपनी की मौजूदा सांविधिक अंकेक्षक डेलॉयट हस्किंस ऐंड सेल्स एलएलपी अपना कार्यकाल कैलेंडर वर्ष 25 में होने वाली कंपनी की 80वीं एजीएम के बाद पूरा हो जाएगा।

डेट के जरिये रकम जुटाना एलऐंडटी की सामान्य कारोबारी गतिविधियों का हिस्सा रहा है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 23 में कंपनी ने 2,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर निजी नियोजन के ​आधार पर आवंटित किए।

उसी सालाना रिपोर्ट में एलऐंडटी ने वित्त वर्ष 23-24 में लंबी अवधि का कर्ज जुटाने का प्रस्ताव भी रखा था ताकि परिपक्व हो रहे 4,500 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान और अपने प्रस्तावित पूंजीगत खर्च के लिए रकम मिल सके। कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल कहां किया जाएगा।

मार्च 2023 में एलऐंडटी की समूह स्तर पर उधारी 1.18 लाख करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले 1.23 लाख करोड़ रुपये थी। दिसंबर में समूह का सकल ऋण और इक्विटी का अनुपात 1.23 था। वित्त वर्ष 23 के आखिर में एलऐंडटी एकल आधार पर कर्ज मुक्त कंपनी थी।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement