कंपनियां

Larsen & Toubro को पश्चिम एशिया में मिले बड़े कॉन्ट्रैक्ट

Larsen & Toubro ने ठेके की राशि की जानकारी नहीं दी लेकिन वह किसी ठेके का मूल्य 1000 से 2500 करोड़ रुपये के बीच होने पर ही उसे ‘बड़ा’ बताती है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 13, 2024 | 12:51 PM IST

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की हाइड्रोकार्बन इकाई को पश्चिम एशिया में ‘‘बड़े’’ ठेके मिले हैं। एलएंडटी ने हालांकि ठेके की राशि की जानकारी नहीं दी लेकिन वह किसी ठेके का मूल्य 1000 से 2500 करोड़ रुपये के बीच होने पर ही उसे ‘बड़ा’ बताती है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की हाइड्रोकार्बन इकाई एलएंडटी एनर्जी हाइड्रोकार्बन (एलटीईएच) को पश्चिम एशिया में एक प्रतिष्ठित ग्राहक से एक ‘ऑनशोर’ ठेका और एक ‘ऑफशोर’ ठेका मिला है।’’

लार्सन एंड टुब्रो 23 अरब अमेरिकी डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह इंजीनियरिंग, खरीद तथा निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उन्न्त विनिर्माण व सेवाओं के कारोबार में है।

First Published : February 13, 2024 | 12:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)