facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Layoffs 2023: स्टार्ट अप और टेक कंपनियों ने 2022 के मुकाबले इस साल की ज्यादा छंटनी, ये सेक्टर रहा टॉप पर

Advertisement

ग्लोबल लेवल पर 261,847 लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाईं हैं। नौकरी से निकाले गए लगभग 70 फीसदी लोग अमेरिका में थे, इसके बाद भारत, जर्मनी, स्वीडन और इंगलैंड का नंबर रहा।

Last Updated- December 31, 2023 | 5:20 PM IST
The promise of a level playing field in the AI ​​era

साल 2023 का आज आखिरी दिन है। लोग अपने जीवन के कई तरह के उतार-चढ़ाव को आज दर्ज कर रहे होंगे। कई लोगों के लिए यह साल मजेदार रहा होगा तो कई के लिए नहीं। इस बीच एक डर साल भर नौकरी-पेशा वाले लोगों के मन में छाया रहा और वह था छंटनी का डर क्योंकि स्टार्ट-अप व टेक कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह साल बेहद खास नहीं रहा। इन कंपनियों द्वारा साल 2022 के मुकाबले 2023 में ज्यादा लोग नौकरी से निकाले गए। आंकड़े बताते हैं कि साल 2023 में पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा लोगों की छंटनी हुई है।

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक, 16,000 से ज्यादा लोगों ने साल 2023 में अपनी नौकरी गंवा दी। वेबसाइट मीडिया रिपोर्टों के आधार पर डेटा जुटाती है। हालांकि यह नौकरी के नुकसान का सटीक डेटा नहीं है, लेकिन इसके आंकड़े के मोटे तौक पर माना जा सकता है। यह मुख्य रूप से बड़ी और मैच्योर टेक्नोलॉजी कंपनियों के बजाय स्टार्ट-अप सेक्टर में छंटनी को कवर करता है।

रोजाना 45 लोगों ने गंवाई नौकरी

वेबसाइट द्वारा जुटाए गए डेटा के मुताबिक, प्रतिदिन औसतन कम से कम 45 लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाईं हैं। यह पिछले साल दर्ज की गई 14,224 छंटनी से 15.3 फीसदी ज्यादा है।

इनमें से ज्यादातर छंटनी भारत की टेक कैपिटल बेंगलूरु में हुई थी। इसके बाद गुरुग्राम में 2,295, मुंबई में 1,600 और नोएडा में 1,420 छंटनियां देखने को मिली।

2023 में स्टार्ट अप को भी कम मिली फंडिंग

ट्रैक्सन (Tracxn) के आंकड़ों के मुताबिक, स्टार्टअप फंडिंग पर भी इस साल मंदी का असर पड़ा। 2023 में, स्टार्टअप्स को 8.1 अरब डॉलर मिले और 16,398 लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दीं। पिछले साल, जब 14,224 लोगों को नौकरी से निकाला गया तो उन्हें 25.9 अरब डॉलर मिले थे।

हाल ही में, फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने कथित तौर पर 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इस साल इस क्षेत्र में कुल 2,141 छंटनी दर्ज की गई।

एड-टेक सेक्टर से सबसे ज्यादा छंटनी

एड-टेक सेक्टर छंटनी के मामले में टॉप पर रहा। इसमें लगभग 4,700 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद फूड (2,765), फाइनैंस (2,141), रिटेल (1,772), उकंज्यूमर (1,488), और हेल्थ केयर (991) में छंटनी की गई।

एड-टेक स्टार्टअप्स की फंडिंग 2022 में 2.5 अरब डॉलर से 88.9 फीसदी घटकर 2023 में 0.3 अरब डॉलर हो गई। यह फंडिंग इसी अवधि में फूड और एग्रीकल्चर टेक स्टार्टअप्स के लिए, यह 73.5 फीसदी और फिनटेक स्टार्टअप्स के लिए 66.1 फीसदी थी।

अन्य सेक्टर्स का कैसा रहा हाल?

कंज्यूमर बेस्ड स्टार्टअप्स को 2023 में 3.9 अरब डॉलर के साथ सबसे ज्यादा मिली, इसके बाद रिटेल (2.3 अरब डॉलर), फिनटेक (2 अरब डॉलर) एंटरप्राइज एप्लिकेशन (1.7 अरब डॉलर) और ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स टेक्नोलॉजी (1.6 अरब डॉलर) का नंबर रहा।

ग्लोबल लेवल पर 261,847 लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाईं हैं। नौकरी से निकाले गए लगभग 70 फीसदी लोग अमेरिका में थे, इसके बाद भारत, जर्मनी, स्वीडन और इंगलैंड का नंबर रहा।

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement