कंपनियां

LIC ने सीतारमण को 2,441 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक दिया

वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी की उपस्थिति में लाभांश चेक वित्त मंत्री को सौंपा गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 02, 2024 | 9:26 AM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को सरकार को 2,441 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है, ‘‘वित्त मंत्री सीतारमण को भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने 2,441.44 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया।’’

वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी की उपस्थिति में लाभांश चेक वित्त मंत्री को सौंपा गया।

First Published : March 2, 2024 | 9:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)