कंपनियां

LinkedIn Top Companies list 2026: करियर ग्रोथ में Infosys नंबर-1, टॉप 5 में Accenture और Amazon भी शामिल

LinkedIn Top Companies 2026: टेक और फाइनेंस कंपनियों का दबदबा, AI के दौर में ‘ह्यूमन स्किल्स’ की बढ़ी मांग

Published by
भाषा   
Last Updated- April 28, 2026 | 4:33 PM IST

आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) भारत में करियर ग्रोथ के लिए सबसे बेहतर कंपनी बनकर उभरी है। इसके बाद एक्सेंचर (Accenture) और अमेजर (Amazon) का स्थान है। यह जानकारी लिंक्सडइन (LinkedIn) की ओर से जारी ‘2026 Top Companies’ लिस्ट में सामने आई है।

इस सालाना लिस्ट का यह 10वां संस्करण है, जिसमें कुल 25 बड़ी कंपनियों को शामिल किया गया है। इस बार की लिस्ट में टेक्नोलॉजी कंपनियों, ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म्स और वित्तीय संस्थानों का दबदबा रहा। JPMorgan Chase और SAP ने क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।

10 नई कंपनियों ने बनाई जगह

2026 की इस लिस्ट में 10 नई कंपनियों ने भी जगह बनाई है। इनमें SAP, NVIDIA, HP, Microsoft, Sandisk, Marvell Technology और Thomson Reuters जैसी प्रमुख टेक कंपनियां शामिल हैं। जियोग्रॉफी के आधार पर देखें तो बेंगलुरु इन टॉप कंपनियों के लिए सबसे बड़ा टैलेंट हब बना हुआ है। इसके बाद हैदराबाद का स्थान है, जबकि दिल्ली, मुंबई और चेन्नई भी बड़े भर्ती केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण बने हुए हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भर्ती के ट्रेंड में बदलाव देखा जा रहा है। अब कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश कर रही हैं, जिनमें तकनीकी कौशल के साथ-साथ कम्युनिकेशन और समस्या समाधान जैसी मानवीय क्षमताएं भी हों, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पूरी तरह से प्रतिस्थापित नहीं कर सकता।

LinkedIn Top Companies 2026: भारत में करियर ग्रोथ के लिए टॉप 5 कंपनियां

रैंक कंपनी का नाम सेक्टर
1 Infosys IT सेवाएं
2 Accenture कंसल्टिंग / IT
3 Amazon ई-कॉमर्स / टेक
4 JPMorgan Chase बैंकिंग / फाइनेंस
5 SAP एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर

सिर्फ ​स्किल नहीं, प्रै​क्टिकल समझ जरूरी

LinkedIn की करियर एक्सपर्ट और इंडिया सीनियर मैनेजिंग एडिटर निरजीता बनर्जी ने कहा कि इस साल की लिस्ट यह साफ संकेत देती है कि कंपनियां सिर्फ स्किल्स ही नहीं, बल्कि उनकी प्रैक्टिकल समझ और मौजूदगी को भी महत्व दे रही हैं। टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और सॉफ्टवेयर सेक्टर की कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स चाहती हैं, जो मानवीय क्षमताओं को AI के साथ जोड़कर बेहतर रिजल्ट दे सकें।

First Published : April 28, 2026 | 4:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)