facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T Finance group का रिटेल सेक्टर पर जोर, 3-4 साल में 25 फीसदी CAGR का लक्ष्य

Advertisement

L&T Finance group के CFO सचिन जोशी ने कहा, 'वित्त वर्ष 2022-23 में हम 35 प्रतिशत की दर से बढ़े

Last Updated- June 11, 2023 | 6:26 PM IST
L&T Finance group's emphasis on retail sector, target of 25% CAGR in 3-4 years

लार्सन एंड टुब्रो समूह की गैर-बैंक वित्तीय शाखा एलएंडटी फाइनैंस ग्रुप (L&T Finance group) दीर्घावधि की रणनीति के तहत खुदरा (रिटेल) वित्त पर जोर देगी। कंपनी ने इस दौरान 25 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मौजूदा वृद्धि दर के अनुसार L&T Finance group का खुदरा व्यवसाय 2025-26 तक बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

L&T Finance group के CFO सचिन जोशी ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2022-23 में हम 35 प्रतिशत की दर से बढ़े। अगले कुछ वर्षों में हमारा CAGR कम से कम 25 प्रतिशत रहेगा।’

L&T Finance group लंबी अवधि में मुख्य रूप से एक रिटेल फाइनैंस कंपनी बन जाएगी। कंपनी अपने पोर्टफोलियो से थोक कारोबार को कम कर रही है, जो अभी लगभग 19,500 करोड़ रुपये है।

Also read: डालमिया भारत सीमेंट प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए खर्च करेगी 19,000 करोड़ रुपये

जोशी ने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष के दौरान कुल बही में खुदरा कारोबार की हिस्सेदारी बढ़कर 80 प्रतिशत हो जाएगी। यह आंकड़ा 2025-26 तक बढ़कर 90 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 6:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement