facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T कर रही इलेक्ट्रोलाइजर प्लांट बनाने की तैयारी, फ्रांस की कंपनी के साथ किया समझौता

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 7:51 PM IST
L&T to acquire 21% stake in E2E Networks; IT company's shares become rocket, upper circuit installed L&T करेगी E2E नेटवर्क्स में 21% हिस्सेदारी का अधिग्रहण; आईटी कंपनी का शेयर बना रॉकेट, लगा अपर सर्किट

लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) ने फ्रांस की इलेक्ट्रोलाइजर टेक्नोलॉजी एवं निर्माण कंपनी मैकफाई एनर्जी के साथ समझौता किया है। यह समझौता इलेक्ट्रोलाइजर प्लांट बनाने और देश में ग्रीन हाइड्रोजन तंत्र में अवसर तलाशने के लिए किया गया है।

L&T के पूर्णकालिक निदेशक (एनर्जी) सुब्रमण्यन सरमा ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत करते हुए कहा कि कंपनी इस भागीदारी के जरिये ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रोलाइजर बिक्री, दोनों पर ध्यान बढ़ाएगी।

सरमा ने कहा, ‘हम देश में हरित ऊर्जा में अवसर देख रहे हैं और स्वाभाविक तौर पर हमने निर्माण के साथ इसकी शुरुआत की है। हमने महत्वपूर्ण पेशकश के तहत इलेक्ट्रोलाइजर को चिह्नित किया है।’

इस भागीदारी के तहत, मैकफाई अपनी प्रेशराइज्ड अल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइजर टेक्नोलॉजी का विशेष लाइसेंस इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण के लिए L&T को देगी। L&T ने घरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ साथ अन्य चुनिंदा भूभागों के लिए भी मैकफाई टेक्नोलॉजी आधारित इलेक्ट्रोलाइजर के लिए गीगावॉट-स्केल निर्माण इकाई लगाने की योजना बनाई है।

यह इलेक्ट्रोलाइजर निर्माता के साथ L&T की दूसरी भागीदारी है। पिछले साल जनवरी में, उसने नॉर्वे की इलेक्ट्रोलाइजर टेक्नोलॉजी एवं निर्माण कंपनी हाइड्रोजनप्रो एएस के साथ समझौता किया था।

सरमा ने कहा कि L&T इस निर्माण उद्यम के जरिये इलेक्ट्रोलाइजर और ग्रीन हाइड्रोजन दोनों की बिक्री करेगी। उन्होंने कहा, ‘हमें अल्पाव​धि में इलेक्ट्रोलाइजर की मांग 6-7 गीगावॉट के आसपास रहने का अनुमान है और मौजूदा स्तर से इसमें तेजी आएगी। वास्तविक वृद्धि तब दिखेगी, जब अर्थव्यवस्थाएं अनुकूल हों और पूरी वैल्यू चेन लागत प्रतिस्पर्धी हो, चाहे यह विद्युत लागत हो, या इन्फ्रास्ट्रक्चर। हमारा मकसद मजबूत और विश्वसनीय उत्पाद मुहैया कराना और लागत को प्रतिस्पर्धी बनाना है।’

L&T ने अपने एक सार्वजनिक बयान में कहा कि प्रस्तावित समझौता कंपनी के विजन को संपूर्ण ग्रीन एनर्जी वैल्यू चेन तक पहुंचाने के प्रयास के अनुरूप है। इसके अलावा मैकफाई यूरोपीय बाजारों से आगे भी अपने विस्तार को बढ़ावा देगी।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement