कंपनियां

हरियाणा में नए AIIMS भवन का निर्माण करेगी L&T

एलएंडटी ने कहा, ‘‘ कार्य के दायरे में नागरिक संरचना... और भूनिर्माण सहित बाहरी विकास कार्य शामिल हैं।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- January 09, 2024 | 12:56 PM IST

इंजीनियरिंग एचं निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो को हरियाणा के रेवाड़ी में नए एम्स भवन के निर्माण के लिए सरकार से एक परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न निजी क्षेत्र के उद्यम एचआईटीईएस से लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) कंस्ट्रक्शन के भवन तथा कारखाना व्यवसाय को यह ठेका मिला है।

एलएंडटी ने कहा, ‘‘ कार्य के दायरे में नागरिक संरचना… और भूनिर्माण सहित बाहरी विकास कार्य शामिल हैं।’’

नए एम्स में 720 बिस्तरों वाला शिक्षण अस्पताल, 30 बिस्तरों वाला आयुष अस्पताल, 100 छात्रों का वार्षिक प्रवेश मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, 500 सीट वाला सभागार, छात्रावास तथा आवासीय सुविधाएं शामिल होंगी। इसे एक समयसीमा के भीतर तैयार किया जाएगा।

कंपनी ने अनुबंधों का मूल्य नहीं बताया लेकिन कहा कि यह ठेका ‘‘महत्वपूर्ण’’ श्रेणी का है जो 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के दायरे में आता है।

First Published : January 9, 2024 | 12:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)