कंपनियां

L&T के पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को भारत और विदेशों में मिले कई कॉन्ट्रैक्ट

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को विदेश में गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन बनाने का ठेका मिला है।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 08, 2024 | 1:37 PM IST

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के विद्युत पारेषण एवं वितरण कारोबार को देश और विदेश में कई ठेके मिले हैं। कंपनी को भारत में दो ‘फ्लोटिंग’ सौर संयंत्र स्थापित करने के ठेके मिले हैं।

विद्युत पारेषण एवं वितरण (पीटीएंडडी) इकाई को राजस्थान और कर्नाटक में सौर ऊर्जा क्षेत्रों को एकीकृत करने के लिए पारेषण लाइनें और गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन स्थापित करने के भी ठेके मिले हैं। कंपनी को विदेश में गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन बनाने का ठेका मिला है।

संयुक्त अरब अमीरात में कंपनी को दो सबस्टेशन के निर्माण तथा संबंधित कार्यों का ठेका मिला है। लार्सन एंड टुब्रो 23 अरब अमेरिकी डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह इंजीनियरिंग, खरीद तथा निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उन्न्त विनिर्माण व सेवाओं के कारोबार में है।

First Published : May 8, 2024 | 1:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)