कंपनियां

Maharaja Hotels के निदेशक प्रदीप शेट्टी होटल संगठन के अध्यक्ष चुने गए

होटल संगठन एफएचआरएआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गुरुवार को दिल्ली में संगठन की 67वीं वार्षिक बैठक में शेट्टी को सर्वसम्मति से चुना गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 29, 2023 | 4:14 PM IST

महाराजा होटल्स के निदेशक प्रदीप शेट्टी को फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआएआई) के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।

होटल संगठन एफएचआरएआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गुरुवार को दिल्ली में संगठन की 67वीं वार्षिक बैठक में शेट्टी को सर्वसम्मति से चुना गया।

यह भी पढ़ें : Magicpin ने NCCF, ONDC के साथ साझेदारी की, कम कीमत पर बेचेंगे किराने का सामान

बयान के अनुसार, शेट्टी एक जनवरी, 2024 से कार्यभार संभालेंगे। संघ ने बयान में कहा कि इससे पहले वह संघ में उपाध्यक्ष थे और लगभग एक दशक से सक्रिय थे। शेट्टी इस समय होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (एचआरएडब्ल्यूआई) के अध्यक्ष भी हैं।

First Published : September 29, 2023 | 4:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)