कंपनियां

Mahindra Lifespace FY24 results: महिंद्रा लाइफस्पेस का मुनाफा मामूली गिरकर 98 करोड़ रुपये हुआ

शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार, कंपनी की कुल आमदनी बीते वित्त वर्ष में घटकर 279.12 करोड़ रुपये रह गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 27, 2024 | 1:55 PM IST

महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा विकास इकाई महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2023-24) में मामूली घटकर 97.89 लाख रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 101.43 करोड़ रुपये रहा था। शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार, कंपनी की कुल आमदनी बीते वित्त वर्ष में घटकर 279.12 करोड़ रुपये रह गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 659.56 करोड़ रुपये थी।

बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 71.15 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च, 2023 तिमाही में सिर्फ 55 लाख रुपये था।

कंपनी की कुल आमदनी मार्च तिमाही में घटकर 54.60 करोड़ रुपये रह गई, जो मार्च, 2023 तिमाही में 270.26 करोड़ रुपये थी। महिंद्रा लाइफस्पेस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा, “पूरे बीते वित्त वर्ष में बिक्री हमारी अब तक की सर्वाधिक वार्षिक बिक्री रही है।”

First Published : April 27, 2024 | 1:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)