कंपनियां

Manipal Health ने खरीदा मुंबई का बड़ा अस्पताल, हेल्थकेयर सेक्टर में हलचल

Manipal Health Enterprises ने मुंबई के अंधेरी में लगभग 900 करोड़ रुपये के कुल सौदे के तहत अस्पताल और जमीन खरीदी है

Published by
प्राची पिसल   
Last Updated- May 13, 2026 | 9:36 AM IST

टेमासेक समर्थित मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने मुंबई के अंधेरी में लगभग 495 करोड़ रुपये में जमीन और एक अस्पताल खरीदा है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन संबंधित दस्तावेजों के अनुसार बेंगलूरु की इस हेल्थकेयर कंपनी ने 752.77 वर्ग मीटर जमीन और 20,663.80 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला एक अस्पताल खरीदा है।

कंपनी ने 2024 में शुरू हुए एक सौदे के तहत जमीन लगभग 8 करोड़ रुपये में, अस्पताल के फ्लोर (जिसमें सर्विस फ्लोर और चौथे से आठवें फ्लोर शामिल हैं) लगभग 453 करोड़ रुपये में और नौवां फ्लोर लगभग 34 करोड़ रुपये
में खरीदा।

अस्पताल की मुख्य भूमि 10,590 वर्ग मीटर में फैली है और अस्पताल की मुख्य इमारत 2024 में एक पिछली डीड के तहत मणिपाल को पहले ही बेची जा चुकी थीं। उस सौदे के तहत मणिपाल ने लगभग 413 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जिससे पूरे सौदे का कुल मूल्य बढ़कर लगभग 908 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि विक्रेताओं ने पिछले समझौते से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की थीं, जिससे सौदा पूरा होने में विलंब हुआ। 2026 की डीड से संपत्ति के शेष हिस्से का स्थानांतरण पूरा हुआ। खूबचंदानी हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड, खूबचंदानी प्रॉपर्टीज ऐंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और परफेक्ट रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड विक्रेता हैं।

मणिपाल ने पूरे अस्पताल के लिए, फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) और ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (टीडीआर) सहित, बाकी सभी विकास क्षमताएं भी हासिल कर ली हैं। यह सौदा 6 मई, 2026 को पंजीकृत किया गया था। इस सौदे के लिए मणिपाल ने लगभग 29.22 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया। कंपनी को इस संबंध में भेजे गए ईमेल सवालों का कोई जवाब नहीं मिला।

मार्च में, मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने लगभग 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एक आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना डीआरएचपी दाखिल किया। इस ऑफर में लगभग 4.32 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल होगी।

First Published : May 13, 2026 | 9:36 AM IST