कंपनियां

Mankind Pharma Q1 results: नेट प्रॉफिट 10 प्रतिशत बढ़कर 543 करोड़ रुपये, रेवेन्यू भी बढ़ा

मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से होने वाली आय 2,893 करोड़ रुपये हो गयी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 31, 2024 | 7:24 PM IST

Mankind Pharma Q1 results: दवा क्षेत्र की कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 543 करोड़ रुपये हो गया। दवा कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 494 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से होने वाली आय 2,893 करोड़ रुपये हो गयी। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,579 करोड़ रुपये थी।

First Published : July 31, 2024 | 7:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)