कंपनियां

Marut Drones को धान की सीधी बुवाई उपकरण के लिए पेटेंट मिला

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह पेटेंट अधिनियम, 1970 के प्रावधानों के तहत 20 वर्षों के लिए दिया गया दुनिया का पहला जनकेंद्रित पेटेंट है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 23, 2024 | 3:58 PM IST

तेलंगाना स्थित मारुत ड्रोन (Marut Drones) को अपने ‘मल्टी-नोजल बीज वितरण उपकरण’ के लिए पेटेंट मिला है। इस ड्रोन की मदद से धान की सीधी बुवाई की जा सकती है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह पेटेंट अधिनियम, 1970 के प्रावधानों के तहत 20 वर्षों के लिए दिया गया दुनिया का पहला जनकेंद्रित पेटेंट है।

यह पेटेंट मारुत के सीधे बीज बोने वाले चावल ड्रोन को मान्यता देता है। इसे प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय (पीजेटीएसएयू) के सहयोग से विकसित किया गया है।

इसमें एक मल्टी-नोजल बीज वितरण उपकरण शामिल है। इस पेटेंट के साथ, मारुत ड्रोन जमीनी स्तर पर चावल की खेती के लिए सीधे बीज बोने वाले ड्रोन की सुविधा देगी।

कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य चावल की खेती को बढ़ावा देने के लिए 2030 तक दस लाख हेक्टेयर भूमि पर बीज बोना है।

First Published : February 23, 2024 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)