कंपनियां

Maruti Suzuki ने डिस्ट्रीब्यूटर को लोन उपलब्ध कराने को DBS Bank के साथ समझौता किया

Maruti Suzuki ने शुक्रवार को बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) देश भर में 3,863 से अधिक मारुति सुजुकी के शोरूम के लिए व्यापक वित्तपोषण विकल्पों को विस्तार देता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 31, 2024 | 4:47 PM IST

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने वितरकों को वित्तपोषण उपलब्ध कराने के लिए डीबीएस बैंक इंडिया के साथ समझौता किया है। वाहन विनिर्माण कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) देश भर में 3,863 से अधिक मारुति सुजुकी के शोरूम के लिए व्यापक वित्तपोषण विकल्पों को विस्तार देता है।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने कहा, “यह साझेदारी देश भर में मारुति सुजुकी के व्यापक डीलर नेटवर्क को उनकी बढ़ती व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप अभिनव वित्तीय उत्पाद प्रदान करने की दिशा में एक कदम है।”

डीबीएस बैंक इंडिया के प्रबंध निदेशक और (वैश्विक लेनदेन सेवाएं, एसएमई और संस्थागत देयता व्यवसाय) प्रमुख दिव्येश दलाल ने कहा कि बैंक एसएमई और घरेलू उपस्थिति के लिए अपने अग्रणी डिजिटल आपूर्ति श्रृंखला समाधानों का लाभ उठाएगा।

First Published : May 31, 2024 | 4:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)