facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti की नजर त्योहारी सीजन पर, बिक्री की रफ्तार बनी रहेगी बरकरार

Advertisement

सेमीकंडक्टर का संकट कम होने के साथ Ertiga, Brezza और XL6 जैसे मॉडल पर इंतजार खत्म हो सकता है

Last Updated- July 09, 2023 | 5:30 PM IST

देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) को घरेलू यात्री वाहन उद्योग की तुलना में अपनी बिक्री की रफ्तार अधिक रहने की उम्मीद है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मारुति के मॉडल विशेष रूप से SUV सीरीज की मजबूत मांग से बिक्री की रफ्तार कायम रहेगी।

कंपनी का अनुमान है कि कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष में यात्री वाहन (पैसेंजर वाहन) बाजार की वृद्धि पांच से सात प्रतिशत रहेगी। मारुति के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग और सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में यात्री वाहन उद्योग की बिक्री 40.5-41.3 लाख इकाई रहेगी।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमने अपने उस अनुमान में संशोधन नहीं किया है जो हमने साल की शुरुआत में लगाया था। हमने कहा था कि उद्योग की वृद्धि 5-7 प्रतिशत के दायरे में होगी और हमारी वृद्धि उद्योग से अधिक होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी की वृद्धि 12.2 प्रतिशत रही है, जबकि उद्योग करीब 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

Also read: PMLA: GST पर होगी ED की नजर, टैक्स चोरी करने वालों पर सरकार ने लिया बड़ा ऐक्शन

श्रीवास्तव ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अबतक मांग काफी मजबूत बनी हुई है और अप्रैल-जून की अवधि उद्योग के लिए सबसे अच्छी तिमाही रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि आगे चलकर पर मात्रा के हिसाब से वृद्धि कायम रहेगी, क्योंकि बुकिंग मजबूत बनी हुई है, लेकिन वृद्धि धीमी हो सकती है और ऐसा आधार प्रभाव की वजह से होगा।’ उन्होंने कहा कि पिछले साल दूसरी तिमाही में बिक्री 10.2 लाख इकाई रही थी जो यात्री वाहन के इतिहास में सबसे अच्छी तिमाही थी।

Also read: FPI Flow: ‘भारत में खरीदो, चीन में बेचो’ की रणनीत अपना रहे विदेशी निवेशक

श्रीवास्तव ने कहा, ‘ऐसे में बहुत ऊंची वृद्धि की उम्मीद करना सही नहीं होगा।’ आगामी त्योहारी सीजन के लिए कंपनी की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर का संकट कम होने के साथ कंपनी का लक्ष्य उत्पादन बढ़ाना और अर्टिगा (Ertiga), ब्रेजा (Brezza) और एक्सएल-6 (XL6) जैसे मॉडल पर इंतजार की अवधि को कम करना है। अभी मारुति को लगभग 3.62 लाख वाहनों की आपूर्ति करनी है।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 5:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement