facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एले​क्सिस हॉ​स्पिटल का अ​धिगहण करेगी मैक्स हेल्थकेयर, 412 करोड़ रुपये में हुई डील 

Advertisement

Acquisition of Alexis Hospital : इस अ​धिग्रहण के साथ अब मैक्स हेल्थकेयर के नेटवर्क में जेसीआई से प्रमा​णित 4 अस्पताल हो गए हैं।

Last Updated- February 09, 2024 | 11:23 PM IST
Max Healthcare Q2: Net profit up 1.9% at Rs 281.81 cr, revenue rises 25%

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने एले​क्सिस मल्टी स्पे​शियलिटी हॉ​स्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (एले​क्सिस) का 412 करोड़ रुपये में अ​धिग्रहण करने की घोषणा की है। नागपुर ​स्थित इस 200 बेड वाले अस्पताल का परिचालन एवं स्वामित्व एले​क्सिस के हाथ में है। 

कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में कहा है, ‘अस्पताल करीब 2.25 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में बना हुआ है और ये गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, ट्रांसप्लांट और संबं​धित जांच सुविधाएं मुहैया कराता है।’ मैक्स हेल्थकेयर ने कहा कि बाद में बेड क्षमता बढ़ाकर 340 की जा सकेगी।  

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञ​प्ति में कहा है, ‘कार्डियोथोरेसिस ऐंड वस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस), यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और न्यूरोसाइंस जैसी चिकित्सकीय क्षमताओं में हॉ​स्पिटल मेडिकल प्रोग्राम को और ज्यादा मजबूत बनाया जा सकेगा। इससे प्रति मरीज बेड का औसत राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी।’

अस्पताल के लिए राजव और एबिटा की मौजूदा दर 150 करोड़ रुपये और 25 करोड़ रुपये पर अनुमानित है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है, ‘अस्पताल नकदी अर्जित कर रहा है और इस क्षेत्र में मजबूत ब्रांड इ​क्विटी है।’ मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अभय सोई ने इस अ​धिग्रहण पर कहा कि एलेक्सिस हॉ​स्पिटल का अ​धिग्रहण चिकित्सकीय प्रतिभा और विकसित निजी स्वास्थ्य ढांचे के साथ मझोले शहरों में उप​स्थिति बढ़ाने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप है। इस अ​धिग्रहण के साथ अब मैक्स हेल्थकेयर के नेटवर्क में जेसीआई से प्रमा​णित 4 अस्पताल हो गए हैं।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement