कंपनियां

मेडुलेंस ने 30 लाख डॉलर की रा​शि जुटाई

मेडुलेंस ने कहा इस राशि का इस्तेमाल आपात प्रबंधन प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश भर में कंपनी की उपस्थिति बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 16, 2024 | 10:55 PM IST

आपात स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मेडुलेंस ने ‘सीरीज ए फंडिंग राउंड’ में 30 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। ‘सीरीज ए फंडिंग’ एक स्टार्टअप द्वारा पूंजी जुटाने की प्रक्रिया के चरणों में से एक है। इस वित्त पोषण चक्र का नेतृत्व अल्केमी ग्रोथ कैपिटल ने किया। इसमें डेक्सटर कैपिटल, अमन गुप्ता और नमिता थापर जैसे प्रमुख निवेशकों की भी भागीदारी देखी गई।

मेडुलेंस ने कहा इस राशि का इस्तेमाल आपात प्रबंधन प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश भर में कंपनी की उपस्थिति बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्य अधिकारी प्रणव बजाज ने कहा, ‘यह वित्त पोषण मेडुलेंस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अपने निवेशकों के समर्थन से हम अपने परिचालन को बढ़ाने और पूरे भारत में आपात स्वास्थ्य देखभाल के मानकों को और ऊपर उठाने के लिए तैयार हैं।’

First Published : April 16, 2024 | 10:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)