कंपनियां

Meta ने घोषित किए पहली तिमाही के नतीजे, कमाया 5.71 अरब डॉलर का मुनाफा

Published by
भाषा
Last Updated- April 27, 2023 | 10:47 AM IST

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा का पहली तिमाही का मुनाफा और आमदनी वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से ज्यादा रही है। इसके चलते कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल आया है। मेटा ने बताया कि उसके प्रमुख मंच फेसबुक के मासिक उपयोगकर्ताओं की संख्या भी तीन अरब के पास पहुंच गई है।

मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने बुधवार को कहा कि जनवरी-मार्च की तिमाही में उसका मुनाफा 5.71 अरब डॉलर या 2.20 डॉलर प्रति शेयर रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि के 7.47 अरब डॉलर या 2.72 डॉलर प्रति शेयर के मुनाफे से 19 प्रतिशत कम है।

इस दौरान कंपनी की आमदनी तीन प्रतिशत बढ़कर 28.65 अरब डॉलर पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 27.91 अरब डॉलर रही थी। हालांकि, विश्लेषकों का अनुमान था कि कंपनी का मुनाफा 27.67 अरब डॉलर की आमदनी के साथ 2.02 डॉलर प्रति शेयर रहेगा।

First Published : April 27, 2023 | 10:46 AM IST