facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

JSW Group से निवेश मिलने के बाद MG Motor India आक्रामक विस्तार की तैयारी में

Advertisement

चाबा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अब निवेशक के आने के बाद मैं निश्चित रूप से तेज वृद्धि की राह और अधिक आक्रामक विस्तार योजनाओं की उम्मीद करूंगा। हम ठोस आधार का लाभ उठाएंगे।’’

Last Updated- March 10, 2024 | 11:42 AM IST
JSW Lithium-ion Cell Plant
Representative Image

जेएसडब्ल्यू समूह को निवेशक के रूप में जोड़ने के बाद एमजी मोटर इंडिया को आक्रामक विस्तार योजना के साथ और तेजी से वृद्धि की राह पकड़ने की उम्मीद है। कंपनी के मानद मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजीव छाबा ने यह राय जताई है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने देश में अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रौद्योगिकी, ग्राहक अनुभव, लैंगिग विविधता और सामुदायिक सेवा के आधार पर पहले की मजबूत नींव स्थापित कर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘अब हम अगले चरण की वृद्धि की राह पर हैं।’’

चाबा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अब निवेशक के आने के बाद मैं निश्चित रूप से तेज वृद्धि की राह और अधिक आक्रामक विस्तार योजनाओं की उम्मीद करूंगा। हम ठोस आधार का लाभ उठाएंगे।’’

उनसे पूछा गया था कि नया निवेशक आने के बाद एमजी मोटर आगे के लिए क्या तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने अगले सप्ताह चीन की एसएआईसी मोटर और जेएसडब्ल्यू समूह के बीच संयुक्त उद्यम की घोषणा का हवाला देते हुए भविष्य की रूपरेखा का ब्योरा नहीं दिया। पिछले साल नवंबर में चीन की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता एसएआईसी मोटर ने भारत में एमजी मोटर के बदलाव और विकास में तेजी लाने के लिए जेएसडब्ल्यू समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौता किया था। एमजी मोटर एक ब्रिटिश ब्रांड है जिसका स्वामित्व शंघाई मुख्यालय वाली एसएआईसी मोटर के पास है।

जेएसडब्ल्यू समूह की भारतीय संयुक्त उद्यम में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। समझौते के अनुसार, एसएआईसी भारतीय उपभोक्ताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए परिवहन समाधान प्रदान करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी और उत्पादों के साथ संयुक्त उद्यम का समर्थन जारी रखेगी।

वर्ष 2022 में एमजी मोटर इंडिया ने दूसरी विनिर्माण इकाई पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा की थी। कंपनी अपने गुजरात के हलोल संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता को 1.25 लाख इकाइयों तक बढ़ाना चाहती है।

दूसरे संयंत्र से कंपनी 1.75 लाख इकाइयों की अतिरिक्त क्षमता जोड़ना चाहती है। दो साल में कंपनी की योजना अपनी उत्पादन क्षमता को तीन लाख इकाई सालाना करने की है। हालांकि, वित्तपोषण की कमी की वजह से कंपनी की विस्तार योजना में देरी हुई है। वर्ष 2019 में अपनी स्थापना के बाद से एमजी मोटर इंडिया ने 7,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और देश में करीब 2,00,000 वाहन बेचे हैं।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 11:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement