कंपनियां

Migsun ग्रुप ने दि्ल्ली में दुकान के लिए जगह D-Mart को 108 करोड़ रुपये में बेची

खुदरा बाजार की प्रमुख श्रंखला डीमार्ट ने दुकान खोलने के लिए परियोजना के निचली और पहली मंजिल का अधिग्रहण किया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 13, 2024 | 12:40 PM IST

जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी मिग्सन ग्रुप ने राष्ट्रीय राजधानी में 47,000 वर्गफुट जगह डीमार्ट को 108 करोड़ रुपये में बेची है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में कहा कि डीमार्ट ने दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर 22 में जगह खरीदी है। खुदरा बाजार की प्रमुख श्रंखला डीमार्ट ने दुकान खोलने के लिए परियोजना के निचली और पहली मंजिल का अधिग्रहण किया है।

बयान के अनुसार, खुदरा क्षेत्र का अधिग्रहण 108 करोड़ रुपये में किया गया है। मिग्सन समूह ने पिछले साल खुदरा बाजार परियोजना विकसित करने के लिए 265 करोड़ रुपये में नौ एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था।

First Published : January 13, 2024 | 12:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)