facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

M&M Q1 results: महिंद्रा का नेट प्रॉफिट 20 प्रतिशत बढ़ा, वाहन और कृषि कारोबार में जबरदस्त उछाल

Advertisement

M&M Q1 results: वाहन और कृषि कारोबारों में जोरदार वृद्धि के कारण इस तिमाही में राजस्व 10 प्रतिशत तक बढ़कर 37,218 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- August 01, 2024 | 6:11 AM IST
Mahindra and Mahindra

M&M Q1 results: महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) का करोपरांत मुनाफा (पीएटी) वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में पिछले साल के मुकाबले छह प्रतिशत कम हो गया। कंपनी का करोपरांत मुनाफा 3,208 करोड़ रुपये रहा। मगर इसमें केजी मोबिलिटी से पिछले साल हुआ मुनाफा और महिंद्रा सीआईई (एमसीआईई) में हिस्सेदारी बिक्री से मिली रकम जोड़ लें तो करोपरांत लाभ में 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।

एमऐंडएम ने कहा कि करोपरांत लाभ में यह गिरावट पिछले साल हुए दो प्रकार के मुनाफों के कारण आई है, जो कुल मिलाकर 763 करोड़ रुपये रहे। केजी मोबिलिटी में निवेश से महिंद्रा को शेयर सूचीबद्ध होते समय 405 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था और एमसीआईई में हिस्सेदारी बेचने से उसे 358 करोड़ रुपये मिले थे।

वाहन और कृषि कारोबारों में जोरदार वृद्धि के कारण इस तिमाही में राजस्व 10 प्रतिशत तक बढ़कर 37,218 करोड़ रुपये हो गया। ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों ने राजस्व वृद्धि 18 प्रतिशत और समायोजित शुद्ध आय वृद्धि सात प्रतिशत या उससे अधिक रहने का अनुमान लगाया था।

एमऐंडएम के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी अनीश शाह ने कहा ‘वित्त वर्ष 25 में हमारी शुरुआत अपने सभी कारोबारों में दमदार प्रदर्शन के साथ हुई है। अग्रणी स्थिति का लाभ उठाते हुए वाहन और कृषि (कारोबार) ने बाजार हिस्सेदारी और लाभ मार्जिन का विस्तार जारी रखा।’ शाह ने कहा कि एमऐंडएम फाइनैंशियल सर्विसेज (एमएमएफएसएल) में बदलाव का परिणाम मिल रहा है क्योंकि परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है तथा मार्जिन पर मुख्य ध्यान देने के साथ टेक महिंद्रा में बदलाव शुरू हो गया है।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 6:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement