facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MobiKwik को मार्च तिमाही में हुआ प्रॉफिट, FY24 में रेवेन्यू दोगुना बढ़ाने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 9:53 AM IST
Mobikwik NBFC LIcense

वित्तीय-प्रौद्योगिकी फर्म मोबिक्विक जनवरी-मार्च तिमाही में लाभ कमाने की स्थिति में पहुंच गई और चालू वित्त वर्ष में उसे अपना राजस्व दोगुना होकर 1,000 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी की सह-संस्थापक उपासना टाकू ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में मोबिक्विक लाभ की स्थिति में पहुंच गई और अब हर तिमाही में लाभ कमाने का इरादा है।

टाकू ने कहा, ‘‘हमने अपने नकद खर्च में भी करीब 40 प्रतिशत की कटौती की है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 में हम 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं और इसी के साथ अपने लाभ को 40-50 करोड़ रुपये तक ले जाना चाहते हैं।’’ समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का राजस्व 39 प्रतिशत वृद्धि के साथ 560 करोड़ रुपये रहा था।

टाकू ने कहा कि कंपनी के राजस्व में 50 प्रतिशत अंशदान डिजिटल ऋण उत्पादों का रहा है जबकि बाकी हिस्सा भुगतान से आया।

मोबिक्विक का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) टाले जाने के बारे में टाकू ने कहा, ‘‘हम आईपीओ लाने के लिए समर्पित कंपनी हैं। अगर इस वित्त वर्ष में हम लगातार दो-तीन तिमाहियों में लाभ की स्थिति में रहे तो हम निश्चित रूप से आईपीओ का रुख करेंगे।’’

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement